स्मैक तस्कर महिला की हत्या
Jun 25 2020
ग्वालियर। एक महिला की अज्ञात बदमाश ने घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर लधेड़ी की है। जिस कमरे में महिला की हत्या हुई, उसके ऊपरी मंजिल पर बेटा और बहू सो रहे थे और उन्हें ना तो महिला की चीख सुनाई पड़ी और ना ही हत्यारे के आने-जाने का पता चला, इससे पुलिस गफलत में है। फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को पीएम हाउस भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्वालियर थाना क्षेत्र के लधेड़ी स्थित कृष्णा नगर निवासी तारा उर्फ रेनू भदौरिया (50) पत्नी शैलेन्द्र भदौरिया अपने बेटे जितेन्द्र और बहू प्रांशी के साथ रहती है। गुरुवार की सुबह जब रेनू भदौरिया का बेटा और बहू नीचे आए तो उनकी चीख निकल गई, क्योंकि कमरे में खून फैला पड़ा था और बिस्तर पर उनकी मां की खून से सनी लाश पड़ी थी। चीख सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्वालियर थाना प्रभारी बलवीर मावई मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अफसरों और फॉरेंसिक एक्सपर्ट, डॉग स्क्वॉड तथा फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट भी मौके पर बुला लिए। जांच में पुलिस अफसरों का मानना था कि महिला की हत्या हथौड़े या किसी अन्य भारी वस्तु से की गई है। पुलिस पड़ताल में पता चला है कि मृतका तथा उसका पति शैलेन्द्र भदौरिया स्मैक बेचते हंै और पति अभी स्मैक के साथ पकड़े जाने पर जेल में है। जबकि महिला भी दो बार जेल में स्मैक बेचने पर सजा काट चुकी है।
एसिड अटैक भी हुआ था मृतका पर
बेटा जितेन्द्र तथा उसकी पत्नी प्रांशी ने पुलिस अफसरों को बताया कि 1995 में तारा देवी पर एसिड अटैक हुआ था और पंद्रह दिन पहले किसी ने उनके घर पर पत्थर भी फंैके थे, जिसकी शिकायत पुलिस में की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस कमरे में तारा देवी की हत्या हुई, उस कमरे में करीब आठ फीट ऊपर तक खून के छींटे लगे हुए थे, जिससे पुलिस का मानना है कि हमलावर ने काफी तेजी से वार किया होगा। इस पर मृतका की चीख भी निकली थी। ऊपर बेटा और बहू सो रहे थे और उन्हें ना तो किसी के आने और जाने का पता चला और इतनी निर्ममता से हत्या हुई उसका भी पता नहीं चला, इस पर पुलिस उलझी हुई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









