दालबाजार में 40 वर्ष पुराना पेड काट दिया और कार्यवाही भी नहीं हुई

Jun 24 2020

ग्वालियर. दालबाजार स्थित अरगड़े की गली में लगे 40 वर्ष पुराने को पेड़ काट दिया गया है ऐसा आरोप मोहल्ले वालों ने लगाया है कि इस पेड़ को सूर्यमणि कॉम्पलेक्स लोगों के द्वारा काट दिया गया है। इस घटना की शिकायत नगर निगम को की गयी तो उन्होंने मौके पर आकर पंचनामा बना कर चले गये लेकिन कार्यवाही आज दिनांक तक नहीं हुई। कटे हुए पेड़ की लकडियों  को नगरनिगम की गाड़ी भर लेकर गयी है।