बिजली विभाग के भ्रष्टाचार के विरोध में आप ने दिया धरना

Jun 24 2020

ग्वालियर। ग्वालियर कार्यकर्ताओ ने जब बिजली घर प्रभारी संतोष बि_ल से निवेदन किया कि कोरोना महामारी व लोकडाउन के कारण लोग, गरीबी में जैसे तैसे अपना गुजारा चला रहे, अत: सरकार द्वारा दी जा रही रियायतों के अनुसार बिलों में ज्यादा से ज्यादा संशोधन कर उन्हें राहत प्रदान करें।
किन्तु श्री बि_ल द्वारा लोगो से अभद्रता से बात करने व किसी प्रकार की राहत न देकर के विरोध मे आम आदमी पार्टी, ग्वालियर कार्यकर्ता   लधेड़ी बिजलीघर पर धरना देने पर मजबूर हो गये।
शैलेन्द्र भदौरिया शहर जिला अध्यक्ष, ग्वालियर ने पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में श्री बि_ल को ज्ञापन न देना व नोर्थ डिवीजऩ हेड को ज्ञापन देने एवं बि_ल को इस बिजली घर से स्थानांतरित करने की मांग की।
परिणाम स्वरूप पुलिस प्रसाशन के सहयोग से नार्थ डिवीजऩ  पीके हजेला ने मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए स्वयं लधेड़ी बिजली घर पहुँच कर, जनता से बि_ल द्वारा दी गयी बदतमीजी की माफी मांगी व सभी की बात सुनकर ज्ञापन लिया। इसके लिए आम आदमी पार्टी ने पुलिस प्रशासन व बिजली विभाग का धन्यवाद दिया और बि_ल के खिलाफ कार्यवाही का अस्वाशन प्राप्त करने के बाद धरना समाप्त किया गया।
अत: आम आदमी पार्टी, मध्यप्रदेश की जनता को बिजली बिल में राहत दिलाने के लिए, जनता की लड़ाई को लड़ेगी, और जब तक आम आदमी पार्टी की मांगों को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पूर्णरूप से माना व लागू नही कराया जाता, पार्टी प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी।
ज्ञापन में आम आदमी पार्टी, ग्वालियर के चंबल संभाग उपाध्यक्ष जितेंद्र नरवरिया, जिला संरक्षक श्याम सिंह गौर एवं शहर जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र भदौरिया, ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनीस खान, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप बाथम, जिला सचिव आशीष राय, जिला मीडिया प्रभारी कृष्णा कुशवाह, सतीश राय, सूरज कुशवाह, प्रजेश चौधरी उपस्थित रहे।