ग्वालियर में कांग्रेस ने निकाली साईकिल रैली
Jun 24 2020
ग्वालियर। पैट्रोल-डीजल के दामों में हुई वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने साईकिल रैली निकालकर विरोध जताया और दामों में बढ़ोत्तरी वापस लेने की मांग की। इसी कड़ी में ग्वालियर में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में फूलबाग चौराहे से साइकिल रैली निकाली गई। निर्धारित अवधि से लगभग आधा घण्टे विलंब से शुरू हुई साईकिल रैली फूलबाग चौराहे से निकाली गई, जिसका समापन मोती महल स्थित संभागायुक्त कार्यालय पर हुआ। जहां कांग्रेसियों ने दो ज्ञापन प्रधानमंत्री और राज्यपाल के नाम संभागायुक्त को सौंपे। संभागायुक्त की ओर से ज्ञापन एडिशनल कमिश्नर सपना निगम ने लिए। जिसमें पैट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि को तत्काल प्रभाव से वापस लिए जाने की मांग की गई है। इस अवसर पर विशेष रूप से पूर्व मंत्री व विधायक पीसी शर्मा मौजूद रहे। पत्रकारों से बातचीत में पीसी शर्मा ने पैट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने इस बढ़ोत्तरी को रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी बताते हुए कहा कि पिछले 15 दिनों से लगातार पैट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की जा रही है। 16 रुपये कीमत का पैट्रोल 96 रुपये में बिक रहा है। आलम ये है कि हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा महंगा पैट्रोल-डीजल मध्य प्रदेश में बेचा जा रहा है। जबकि क्रूड ऑयल के दामों में गिरावट आई है। पूरी दुनिया में क्रूड ऑयल 60 डॉलर प्रति बैरल से गिरकर 16 डॉलर प्रति बैरल आ गया है। श्री शर्मा ने आगे कहा कि एक तरफ कोरोना संकट में लोगों के व्यापार चौपट हो गए, रोजगार खत्म हो गए हैं, लेकिन केंद्र सरकार लगातार इनकी कीमतों में वृद्धि कर रही है जिसका कांग्रेस विरोध करती है। उन्होंने मांग की है सरकार पैट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि वापस ले। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा, अशोक शर्मा, सुनील शर्मा, हरिओम शर्मा, चन्द्रमोहन नागोरी, महाराज सिंह पटेल, अमर सिंह माहौर, अशोक प्रेमी, भगवान दास दयानी, जेएच जाफरी, प्रवक्ता आंनद शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, वीरेन्द्र तोमर आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









