बालाजी महाराज आस्था और विश्वास के प्रतीक हैं

Jun 23 2020

ग्वालियर l कोरोना वैश्विक  महामारी के दौरान किए गए लॉकडाउन की अवधि में एक भी दिन मंदिर के पट बंद नहीं हुए और यहां जो भी भक्त आया उनमें से किसी एक को भी आज तक कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया बल्कि अखंड रामायण एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम नियमित चलते रहे यह बात संकट मोचन हनुमान बालाजी मंदिर पीआर स्कूल भवन गोलपाड़ा ग्वालियर के सेवक जगबीर  तोमर ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहींl             बालाजी मंदिर के सेवक श्री तोमर ने बताया कि पहले लॉकडाउन की अवधि से मंदिर जो सुबह शाम खुलता था उस दौरान अखंड रामायण पाठ कराया और मंदिर 24 घंटे भक्तों के लिए खोल दिया गया दूसरे लॉकडाउन में 15 अप्रैल से नियमित 1101 हनुमान चालीसा पाठ सेवकों के साथ किए गए तीसरे लॉकडाउन में 4 मई से निरंतर रात्रि 8:00 बजे से यज्ञ हवन प्रारंभ किया गया जिसमें शहर भर से अनेकों भक्त गणों ने आकर यज्ञ में आहुति अर्पित की भक्तों की इच्छा पर 18 मई से 8 जून तक हवन के साथ अखंड रामायण पाठ भी जारी रहा जिसके प्रभाव से ग्वालियर जिले में कोरोना संकट ना के बराबर रहा l  श्री तोमर ने बताया कि अब यह यज्ञ हवन अयोध्या राम मंदिर निर्माण में कोरोना जैसी विघ्न बाधाएं ना आए और कोई मुसीबत ना हो और रामलला की मूर्ति यथा स्थान पर विराजेगी उस दिन तक यह यज्ञ हवन निरंतर जारी रहेगा l मूर्ति स्थापना के बाद पूर्णाहुति के साथ यह यज्ञ संपन्न कराए जाएगा l श्री तोमर ने कोरोना को लेकर कहा कि यह एक भयानक महामारी जरूर है लेकिन भारत देश देवी - देवताओं का देश है l यहां हर व्यक्ति के मन में आस्था , मनोबल है और हिम्मत- हौसला है l इसी से ईश्वर भी सभी का साथ दे रहा है आत्म बल मजबूत होगा तभी कोरोना पर जीत पा सकते हैंl उन्होंने कहा के कितनी भी बड़ी से बड़ी ब्यादा हो ईश्वर की शरण और आत्मबल ही सफलता दिलाता हैl इस अवसर पर केके अग्रवाल जय राम सिंह यादव किशन सिंह तोमर, दौलतराम जैन रवि अग्रवाल यशपाल तोमर ,देवेंद्र शर्मा सहित भक्त गण उपस्थित थेl