दलबदल के आधार पर सरकार बनाने वाली भाजपा को हराएं - शर्मा
Jun 23 2020
ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को जयेन्द्रगंज स्थित युवा हृदय सम्राट अ.भा. कंाग्रेस कमेटी पूर्व महामंत्री स्व. संजय गांधी की पुण्यतिथि पर माल्यपर्ण कर विनम्र श्रृद्धांजली अर्पित की गई।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि 1977 व 1980 के बीच दलबदलू गठबंधन की जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ फैकने के लिये जिस प्रकार से संजय गांधी ने देश के युवांओ को एकत्रित कर 1980 में देश में श्रीमती इंदिरा गांधी के नेतृत्व में पुन: कांग्रेस सरकार बनाई उसी प्रेरणा के अनुरूप मप्र में दल बदलकर कांग्रेस की सरकार बनाने वालो को सबक सिखाते हुए मप्र में विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को जिताकर मप्र में कमलनाथ की कांग्रेस सरकार बनांए, यह संकल्प हम यहां से लेकर जांए, दल बदल करने वालो ने जनमत के निर्णय का अपमान किया है ऐसे लोग जनमत हितैषी नही हो सकते।
कार्यक्रम में मप्र शासन के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, अशोक सिंह, अशोक शर्मा, सुनील शर्मा, हरिओम शर्मा, चन्द्रमोहन नागोरी, महाराज सिंह पटेल, अमर सिंह माहौर, अशोक प्रेमी, भावान दास दयानी, जेएच जाफरी, प्रवक्ता आंनद शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, वीरेन्द्र तोमर, श्रीमती कुसुम शर्मा, सरमन सिंह राय, विनोद कुमार जैन, उमा शंकर सोनी, कैलाश चावला, राजेश बाबू, संतोष शर्मा, हेवरन सिंह कंसाना, तरूण यादव, हरेन्द्र सिंह गुर्जर, गजेन्द्र अष्ठाना, रविन्द्र भदोरिया, संजय फड़तरे, मेहबूब खां चेनवाले, संजीव दीक्षित, रमेष भारती आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









