सागरताल में छात्रा का शव मिला
Jun 23 2020
ग्वालियर। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित सागरताल में मंगलवार की सुबह एक छात्रा का शव सागरताल में उतराता मिला। शव मिलने का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद दमकल अमले की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस मृतका की शिना ती के प्रयास कर रही थी कि तभी पता चला कि मृतका इंदरगंज से लापता है उसकी गुमशुदगी परिजनों ने दर्ज कराई थी।
मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती का शव सागरताल में उतरा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव काफी अंदर होने के चलते दमकल अमले तथा पुलिस अफसरों को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल अमले की टीम मौके पर पहुंची और आधा घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। पुलिस ने आस-पास के लोगों से जानकारी की, लेकिन मृतका की शिना त नहीं हो सकी है। तभी पुलिस को पता चला कि एक युवती इंदरगंज थाना क्षेत्र के जलाल खा की गोठ से लापता हुई थी और उसका नाम नाजनीन है। जब पुलिस ने इसकी सूचना इंदरगंज पुलिस को दी, तो मृतका के परिजनों ने उसकी शिना त की। वहीं गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के प्रगति विहार निवासी 32 वर्षीय कृष्णा गुर्जर पत्नी वकील उर्फ राजबहादुर गुर्जर की दो दिन पहले अचानक तबियत खराब हो गई थी और उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। जहां पर उसकी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। डॉक्टरों का कहना था कि उसने जहरीना पदार्थ गटका है। जबकि परिजनों का कहना था कि वह गुटखा खाने की आदी थी और उससे ही उसकी मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









