बंदूक की सफाई करते चली गोली, मौत

Jun 22 2020

ग्वालियर। ग्वालियर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को घर में बंदूक की सफाई करते में लापरवाही से गोली चल गई। गोली बंदूक साफ कर रहे राघवेन्द्र भदौरिया को लगी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 
परिजन गोली की आवाज सुनकर जिस जगह राघवेन्द्र रायफल साफ कर रहे थे वहां दौड़कर पहुंचे तो देखा की खून में लथपथ राघवेन्द्र जमीन पर पड़े थे। मदद के लिये तत्काल ए बुलेंस व पुलिस को बुलाया, लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत हो गई। ग्वालियर थाना पुलिस ने  मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घटना कोटेश्वर कॉलोनी की है। राघवेन्द्र के बारे में बताया जाता है कि वे प्रोपर्टी का काम करते थे। 
परिजनों ने बताया कि कुछ दिन बाद उनको रिश्तेदारी में शादी में जाना था। ऐसे में वे जाने से पहले बंदूक को साफ कर रहे थे। इस दौरान लापरवाही से बंदूक का ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। गोली राघवेन्द्र के पेट में लगी और पीछे से निकल गई। पुलिस का कहना है कि राघवेन्द्र ने साफ करने से पहले बंदूक को बारीकी से चेक नहीं किया था। ऐसे में गोली चे बर में फंसी रह गई थी। जो ट्रिगर दबते ही राघवेन्द्र को लग गई। उसने मैग्जीन तो निकाल ली थी लेकिन चे बर को खाली नहीं किया। इसी लापरवाही ने राघवेन्द्र की जान ले ली। पिछले दिनों महाराजपुरा थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर में भी एक भाजपा नेता की इसी तरह मौत हो गई थी। वे अपनी लायसेंसी पिस्टल को साफ कर रहे थे और इसी दौरान उनको गोली लग गई थी।