नागौरी ने ली बैठक

Jun 22 2020

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री व पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेश पाल के निवास पर सोमवार को शहर जिला कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन नागोरी द्वारा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकताओं के साथ उपचुनाव को लेकर चर्चा की। उन्होने कहा कि आने वाले चुनाव में सभी को आपसी मतभेद भूलकर केवल पार्टी के लिए काम करना है। इसके लिए सभी अब संघर्ष में जुट जाएं। किसी भी तरह से कमलनाथ के हाथ मजबूत कर दोबारा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लानी है। इसके लिए हमें मिलकर बूथ लेबल से मजबूत होना होगा। हमारे पास पर्याप्त समय भी है और अवसर भी। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनारायण पांडे, संगठन मंत्री जिला लतीफ खां मल्लू, पूर्व पार्षद जसवंत शेजवार, प्रेमसिंह कौरव, सेक्टर अध्यक्ष राजेश पाल, नासिर खान, मुकेश बेलवार व सनी खटीक आदि मौजूद थे।