चीनी वस्तुओं की होली जलाकर शहीद भारतीय जवानों को दी श्रृद्धाजंलि

Jun 22 2020

ग्वालियर। अखिल भारत ह़िन्दू महासभा ग्वालियर ने चीन की वस्तुओं का भारत से भगाने का संकल्प दिलाकर चीनी सामान का बहिष्कार करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया और लश्कर, ग्वालियर, मुरार में 9 स्थानों से चीन में निर्मित 513 किलो वस्तुओं को एकत्रित कर शहीद अमरचंद बांठिया के 163 वें बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा के पास  चीनी वस्तुओं की होली रामबाबू सैन,  विनोद जोशी, लालजी शर्मा, लालता प्रसाद मिश्रा, हरीदास अग्रवाल,बाबूलाल चौरसिया, पवन माहौर, आनंद माहौर, श्याम बाबा, ब्रजेश झा, मुकेश बघेल, महेश गुजराती, श्रीमती नीतू श्रीवास्तव, मिथलेश ने अग्नि के हवाले कर दिया। हिन्दू महासभा के  डॉ.जयवीर भारद्वाज वरिष्ठ नेता  विनोद जोशी ने कहा कि 15 जून को गलवान सीमा पर चीन ने हमारे 20 भारतीय जवानों को शहीद करने के चार दिन बाद वामपंथी दल के सीताराम येचुरी ने चीन का पक्ष लेकर अपनी देश द्रोही मानसिकता को उजागर किया है वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरेन्डर पीएम कहकर भारतवासियों का अपमान किया है। देश नाजुक दौर में है और कांग्रेस को अविवेकपूर्ण राजनीति करके पतन की ओर जा रही है। सीताराम येचुरी, राहुल गांधी को देश से माफी मागना चाहिए। भारतीय सैनिकों का अपमान करने वाले वामपंथी, काग्रेंस को हम माफ नहीं करेगे। सरकार राहुल गांधी को हाऊस अरेस्ट कर नजरबंद करे इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क लगाकर 20 शहीद भारतीय जवानों को दो मिनट का मौन रखकर सैकड़ों हिन्दू महासभाईयों ने राष्ट्र भक्तों के साथ श्रृद्धाजंलि दी।