रोट्रेक्ट रीगल की युमुन 20 युवा संसद का समापन

Jun 22 2020

ग्वालियर। ग्वालियर की पहली वर्चुअल युवा संसद मॉडल युनाइटेड नेशन "युमुन 20"रोट्रेक्ट क्लब ऑफ ग्वालियर रीगल द्वारा आयोजित की गई  क्लब अध्यक्ष आकाश बरूआ ने बताया कि दो दिन चली इस युवा संसद का शुभारंभ मु य रोटरी अंतरराष्ट्रीय डिस्ट्रिक्ट 3053 के प्रांतपाल हरीश गौर और विशिष्ट अतिथि महेंद्र शर्मा ने किया।  इस युवा संसद मैं दो सीमितियों का गठन किया गया जिसमें एक विश्व व्यापार संगठन इसमें प्रतिनिधियों ने कोविड -19 की वजह अर्थव्यवस्था पर पडऩे वाले प्रभावों पर चर्चा की।  जिसे अंशुल सिंह और रोहन भोजवानी ने संचालित किया और दूसरा अखिल भारतीय राजनीतिक विभाजन  जिसमें प्रतिनिधियों ने सीएए और एनआरसी पर बहस कर इसके फायदे व नुकसान पर चर्चा की गई जो कि सम्राट झा और करण सिंह के मार्गदर्शन मैं संपन्न हुयी। इस वर्चुअल युवा संसद मैं संपूर्ण भारत से प्रतिभागी शामिल हुए थे संसद के आखिरी दिन मु य अतिथि के रूप मैं बारखेड़ी अब्दुल्ला भोपाल की युवा सरपंच भक्ति शर्मा शामिल हुयीं। जिसमें उन्होंने भारत के विकास मैं युवाओं का महत्व विषय पर अपना वक्तव्य दिया। कार्यक्रम का संचालन मु य रूप से भूपेन्द्र राजपूत और सत्यम गर्ग द्वारा किया गया। होस्ट मानसी चौहान और आभार क्लब अध्यक्ष आकाश बरूआ ने किया। इस युवा संसद का मु य उद्देश्य युवाओं को देश हित के लिए उनकी बात रखने हेतु मंच प्रदान करना।  इस मौके पर क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।