हजारों चांद बनकर उतरा सूरज जमीन पर

Jun 22 2020

ग्वालियर। सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है जिज्ञासु लोग और स्टूडेंट इसको अपनी आंखों से विशेष प्रोटेक्शन के साथ देखते हैं ग्वालियर थाटीपुर निवासी 18 वर्षीय छात्रा अनीशा जैन और छात्र अमन जैन ने भी  ऐसा कुछ देखा कि वह बहुत अच िभत रह गए यह दोनों अपने दादाजी के घर  में थे। घर पर परिजनों के साथ सूर्य ग्रहण के दौरान हो रहे परिवर्तन को देख रहे थे। तभी बहुत चौकानेवाले परिवर्तित दृश्य   ऑगन मे देखते हैं मानो सैकड़ों चांद आंगन में आ गए हैं और यह दृश्य अपनी मोबाइल से फोटो खींचकर सभी को अचंभित होकर दिखाते हैं।  छात्र अमन जैन मोबाइल  से  एक फोटो खींची जिसमें बादल में तो सूर्य दिख रहा है लेकिन गार्डन में नीचे चांद दिख रहा है।