शहीद अमरचंद बांठिया को दी श्रद्धांजलि

Jun 22 2020

ग्वालियर। अखिल भारत हिन्दू महासभा एवं शहीद अमरचंद बांठिया स्मारक समिति ग्वालियर द्वारा 22 जून को 9 बजे सराफा बाजार, लश्कर पर कोरोना माहमारी से बचाव के लिए सामाजिक दूरी एवं माक्स लगाकर क्रमश: शहीद अमरचंद बांठिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन् किया। वही उनके वंशज कहलाने वाले मनोज बांठिया को एवं शहीद तात्या टोपे के वंशज सुभाष टोपे को सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, शहीद अमरचंद बाठिया स्मारक समिति के संरक्षक एंव हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.जयवीर भारद्वाज, हिन्दू महासभा के वरिष्ठ नेता विनोद जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, समाज सेवी ओमप्रकाश जाजौरिया ने शॉल व श्रीफल देकर स मानित किया इस अवसर पर शहीद बांठिया को श्रद्धांजलि दी गई श्रद्धांजलि देने वालों में  डॉ.जयवीर भारद्वाज, विनोद जोशी, डॉ.प्रवीण अग्रवाल, किशोर वशिष्ठ शिवपुरी, अशोक बांदिल, रामबाबू सेन, हरिदास अग्रवाल, लालता प्रसाद मिश्रा, लालजी शर्मा, श्याम बाबा, मुकेश बघेल, महेश गुजराती, मोहन सिंह बघेल एवं युवक हिन्दू महासभा के पवन माहौर, आनन्द माहौर, अखिल सक्सेना, ब्रजेश झा, मंगेश श्रीवास्तव, अनूप राणा, राहुल गुप्ता, योगेश मंडेलिया, धर्मेन्द्र बरेलिया, निहाल सिंगरोलिया, नितिन कुशवाह आदि ने नमन् करने के बाद दो मिनट का मौन रखकर श्रृद्धासुमन अर्पित किए।