पुरानी रंजिश पर मारी तलवार, एक घायल

Jun 22 2020

ग्वालियर। पुरानी रंजिश पर तीन बदमाशों ने एक युवक पर तलवार व डंडे से हमला कर एक किशोर को घायल कर दिया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। बहोड़ापुर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस शाम को पुराने विवाद पर अनिल जाटव पुत्र छोटेलाल के साथ भैय्ये खान,कल्लू खान,छोटे खान,कल्लू खान,रायल खान और अमन दही बड़े वाले आये और गालीगलौज करने लगे, मना करने पर आरोपियों ने तलवार से सिर पर और पिन्डुल तथा अउआ ने बेस बॉल के डंडे से हाथ, पैर पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पर कई धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर मामला जांच में लिया है। आरोपी फरार बताए जा रहे है। युवक पर हमला होने के बाद एक समाज के लोग एकजुट होना शुरू हो गए और थाने पहुंच गए। उधर घायल को अस्पताल में ले जाया गया।