युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Jun 22 2020

ग्वालियर। एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। घटना मुरार थाना क्षेत्र के निबुआपुरा की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल पता नहीं चल सका है कि किन कारणों के चलते उसने जान दी है। 
मुरार थाना क्षेत्र के निबुआपुरा निवासी प्रदीप राणा (20) पुत्र बच्चू सिंह राणा छात्र है और खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया था। सुबह जब वह जागकर कमरे से बाहर नहीं आया तो उसके पिता बच्चू सिंह उसे जगाने पहुंचे तो पता चला कि वह फांसी के फंदे से झूल रहा था। मामला समझ में आते ही पुुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया। 
बताया गया है कि बच्चू सिंह के दो बच्चे हंै, जिनमें बेटा प्रदीप तथा छोटी बेटी है। प्रदीप द्वारा सुसाइड करने पर उनके घर का चिराग बुझ गया। वहीं बताया गया है कि मृतक काफी व्यवहार कुशल था।