ग्रीन पेटल्स रिसोर्ट पर अशासकीय विद्यालय ग्रुप की बैठक हुई

Jun 22 2020

ग्वालियर। अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में संपन्न हुई बैठक में अशासकीय विद्यालय में वर्तमान समय कोरोना महामारी के कारण आ रही आर्थिक परेशानियों पर चर्चा की गई इसमें विशेष रूप से विद्यालय का बिजली का बिल, पानी का बिल तथा संपत्ति कर माफ करने पर सुझाव आए तथा उसके अतिरिक्त आरटीई का बकाया पैसा हेतु कलेक्टर  को एवं जनप्रतिनिधि  पूर्व मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर तथा पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।
विद्यालय खुलने से पूर्व बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा एवं प्रवेश प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला गया उसके लिए विशेष कमेटी का गठन किया गया जिसमें यह कमेटी पूरी तरह से निगरानी रखेगी।
 बैठक में विशेष रुप से श्रीमती रेशू राजावत, प्रवीण पवार, बीएल गौतम, सुखबीर तोमर विपिन यादव, मोहन सोनी, प्रदीप सक्सेना, नागेंद्र तोमर, प्रबल प्रताप सिंह राठौर, बृजेश बैस, विमल, बौद्ध, नंदू यादव, शैलेंद्र सिंह भदोरिया, अमित राजावत, हिमांशु पांडे, सत्य प्रकाश पटेल,तथा अन्य साथी उपस्थित थे।