पारा गिरा, उमस से लोग परेशान

Jun 22 2020

ग्वालियर। शहरवासियों को भले ही धूप के चठखारों से कुछ राहत मिल गई हो, पारा गिर गया हो, लेकिन उमस दम ले रही है। सोमवार सुबह बादलों को देखकर लगा था कि यह कुछ मेहरबनी दिखाएंगे, लेकिन जब सूरज ने आंखे दिखाई तो फिर यह भी दाएं-बाएं हो लिए। यह जरूर है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण वातावरण में ठंडक घुल जाने से लपट के थपेड़े नहीं पड़ रहे। फिर भी चिपचिपाहटभरा पसीना बेहद बैचेन कर रहा है। 
वहीं मौसम विभाग ने अलग यह साफ कर दिया है कि फिलहाल बरसात से आस न पालें। उमस के चलते घर से बाहर आना मुश्किल है वहीं, भीतर कूलर की हवा उमस ज्यादा बढ़ा रही है। पंखो से उ मीद लगभग खत्म है। तब ऐसी ही एक मात्र सहारा हैं। यदि मौसम के ताजा मिजाज पर निगाह डालें तो सुबह न्यूनतम पारा 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम था, वहीं साढ़े पांच बजे 28,8 हुआ और साढ़े आठ बजे 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा। साढ़े 11 बजे पारा 36 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंच सका। यानि साफ है कि यह  फिर 40 के भीतर ही रहने वाला है। यानि गर्मी ज्यादा नहीं लगेगी। हांलांकि उमस के कारण जन जीवन प्रभावित जरूर हुआ है। आद्रता बढ़कर 59 प्रतिशत पर पहुंच गई।