सिख समुदाय 2 हजार पेड़ों का वृक्षारोपण करेगा

Jun 21 2020

 ग्वालियर। रविवार को पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने किला स्थित सिख गुरुद्वारा संगत पहुंचकर बाबा सेवासिंह एवं बाबा लक्खासिंह से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर गोयल ने सिख संगत से मुरार नदी वृक्षारोपण अभियान के पुनीत कार्य को गोद लेने का आग्रह किया। इस प्रस्ताव को बाबा सेवासिंह ने स्वीकार कर इस पुनीत कार्य को सफल बनाने के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान किया।