मौसम ने रुख बदला

Jun 21 2020

ग्वालियर। दो दिनों से सुबह लोगों को गर्मी से अच्छी राहत मिल रही थी, लेकिन  रविवार को फिर सूरज तमतमाया और गर्मी में बहते पसीने ने तरबतर करना शुरु कर दिया। 11 बजे अचानक आसमान पर घने काले बादलों के चलते दिन में अंधेरा सा छा गया। उधर सुबह उमस के कारण बेचैनी भी बढ़ी, जिससे लोगों ने फिर घर से बाहर निकलने की चाह छोड़कर कूलर और पंखो की शरण ले ली। हल्की सी राहत यह है कि वातावरण में मॉस्चर बढऩे के कारण हवा में हल्की ठंडक घुली हुई है, जिससे कम से कम गर्मी से फाइट करने वाले बिजली यंत्र ठंडी हवा दे रहे हैं अन्यथा लोग बुरी तरह परेशान हो जाते।                     
इधर मौसम का रुख बदला , सूरज की तेज किरणों को काले बादलों ने अपनेभीतर समेट लिया, जिसके चलते मौसम के साथ ही लोगों का मिजाज भी बदल गया, वह इस सुहावने मौसम का मजा लेने घरों से बाहर आ गए, वहीं छतों पर पहुंचकर भी लोग मौसम का खूब मजा लेते दिखे। गर्मी से मिली राहत ने लोगों को खूब खुश कर दिया, लेकिन उन्हें अब दरकार है तो झमाझम बारिश की।