किले पर कोरोना से बचाव की डीएसपी ने दी समझाइश

Jun 21 2020

ग्वालियर। पिछले कई दिनों से किले परा यातायात पुलिस का अभियान चल रहा है। इसके तहत रविवार को सुबह के समय डीएसपी नरेश अन्नोटिया के नेतृत्व में यातायात पुलिस के जवानों ने सुबह की सैर करने आए कई लोगों को रोका और मास्क न लगाने पर उनके चालान काटे। इस दौरान डीएसपी अन्नोटिया ने कोरोना संक्रमण बचाव के लिए समझाइश दी और मास्क भेंट किए।