महिला पतंजलि ने घर पर ही रह कर किया योग

Jun 21 2020

ग्वालियर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर महिला पतंजलि ग्वालियर ने भी घर पर ही रह कर योग किया इससे यह संदेश दिया घर पर रहें सुरक्षित रहें योग करें।
जैसा कि कोरोना महामारी की वजह से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पार्कों में मैदानों में योग ना करके योग उतने ही उमंग व उत्साह से सभी राज्य प्रभारी जिले प्रभारी व गली मोहल्ले में जितने भी योग शिक्षक हैं  तथा योग साधक है सभी ने अपने अपने घरों में योग किया और योग दिवस मनाया योग है तो हम निरोग हैं योग करने से हमारा इ यूनिटी पावर बढ़ता है। योग से हमारे शरीर में बीमारी से लडऩे की क्षमता आ जाती है इस समय के महामारी कोरोना वायरस से भी लडऩे की कि हमारी अंदर क्षमता आ जाएगी। हम पर इस वायरस का अटैक नहीं हो पाएगा क्योंकि हमारा इ यूनिटी पावर स्ट्रांग होगा मजबूत होगा रोग से लडऩे की हमारे अंदर प्रबल क्षमता होगी तो रोग हम पर हावी नहीं होगा। योग करने से तथा प्राणायाम करने से रोग प्रतिरोध क्षमता हमारे अंदर बढ़ जाती है इसीलिए आज के युग में योग करना प्राणायाम करना शुद्ध सात्विक और संतुलित आहार लेना बहुत जरूरी है तभी हम निरोगी है स्वस्थ हैं सुखी हैं सुरक्षित है।
 इसी तारत य में राज्य प्रभारी सुमन अग्रवाल जिला प्रभारी नेहा पटेल, महामंत्री विवाह यादव, दीपा अमरपुरी, इंदिरा मंगल, मनोरमा त्रिपाठी, कामिनी मिश्रा, शोभा पोहर कर, बालकृष्ण, जितेंद्र वर्मा, अमिता त्रिपाठी, गीता उपाध्याय, दीपशिखा, प्रमिला पचौरी, मधु शर्मा, सुलेखा शर्मा, अलका बंसल, ओमी निषाद, रजनी पाल, स्मिता केलकर, मालती गोयल, रेखा बंसल राज्य कार्यकारिणी की गायत्री शर्मा आदि ने अपने घर पर ही योग किया।