रविवार को टोटल लॉकडाउन में बाजार रहे पूर्णत: बंद, पुलिस ने बंद कराई दुकानें

Jun 21 2020

ग्वालियर। ग्वालियर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसकी रोकथाम के लिए प्रशासन लगातार स त कदम उठा रहा है। रविवार को नगर निगम सीमा में रविवार को टोटल लॉकडाउन देखने को मिला। दूध ,ब्रेड और अंडा की दुकानें सुबह दस बजे से पहले ही बंद दिखाई दी। शहर के मु य बाजार महाराज बाड़ा, सराफा बाजार,डीडवाना ओली,शिन्दे की छावनी, मुरार, उपनगर और गोले का मंदिर समेत शहर से लगे देहात के बाजार भी लगभग बंद दिखाई दिए।
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए किए गए लॉकडाउन के तहत ग्वालियर कलेक्टर ने सभी लोक परिवहन सेवाएं- जैसे कि बस, टैक्सी, ऑटोरिक्शा आदि के परिचालन पर पाबंदी की बात कही थी।
  सुबह पांच बजे से खुली दुकानें, उमड़ी भीड़
रविवार को कई बाजारों की दुकानें सुबह पांच बजे खुल गईं। इनमें दैनिक उपयोग की चीजें-दूध,ब्रेड,अंडा की दुकानों पर लोगों की भीड़ दिखाई दी। कई किराना दुकानदारों ने भी दुकान के आधे शटर डालकर बिक्री की। वहीं सीमेंट,सरिया और अन्य निर्माण सामग्री की दुकानें भी सुबह खुलीं और नौ बजे बंद हो गईं। इसके साथ ही मेडिकल स्टोर,गैस एजेंसियां सुबह 6 बजे से सुबह 10 बजे तक खुली रहीं। नगर निगम सीमा में समस्त बाजार,शॉपिंग मॉल और पूजा स्थल बंद आदेश के अनुसार बंद रहे। 
 शराब की दुकानें खुली            
 सरकारी अस्पताल परिसर एवं उसके आसपास संचालित मेडिकल दुकानें व नर्सिंग होम के अंदर संचालित दुकानें रविवार को भी अपने नियमित समय पर खुल गईं। होम डिलेवरी सर्व ग्वालियर एप, नमस्ते इंडिया, जोमेटो, स्विगी, एमेजोन और लिपकार्ट, माध्यम एप के जरिए डिलीवरी बॉय सड़कों पर देखे गए। वहीं शराब दुकानें भी खुली रही। महाराज बाड़े देसी शराब के अहाते पर लोगों का जमघट देखा गया।