आपके स्नेह प्यार का सदैव ऋणी रहूंगा : श्रीवास्तव

Jun 20 2020

भितरवार। सेवाकाल में जो स्नेह और प्यार मिला वह जीवनपर्यंत स्मृति में रहेगा चाहे किसान हो या विभाग का स्टाफ या फिर व्यापारी सभी का व्यवहार बहुत अच्छा रहा आप सब के सहयोग से सेवाकाल के 40 वर्ष पूर्ण किए। यह बात कृषि विभाग सहायक उपसंचालक के पद से सेवानिवृत्त हुए जेएस श्रीवास्तव ने ग्राम डढूमर में आयोजित स मान कार्यक्रम में कही। ग्राम डढूमर में जेएस श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने पर किसानों द्वारा शॉल श्रीफल भेंट कर स मान किया गया।
इस अवसर पर किसान संघ के जिला उपाध्यक्ष रामादार सिंह यादव ने कहाकि श्रीवास्तव का एसएडीओ के रुप में भितरवार में 8 वर्ष का सेवाकाल सराहनीय रहा उन्होंने किसानों की हर समस्या का तत्काल निराकरण कराया और किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर रहते थे। सहज सरल स्वभाव के श्रीवास्तव वर्तमान में शिवपुरी जिले से सहायक उपसंचालक के पद से सेवानिवृत्त हुए है हम इनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना और दीर्घायु की प्रार्थना के साथ आशा करते है कि किसानों को इनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा। इस मौके पल जेएस श्रीवास्तव ने कहाकि कृषि विभाग में 40 वर्ष का लंबा सेवाकाल का अनुभव रहा कई जगहों से भितरवार का माहौल बहुत अच्छा था यह के किसान बहुत मेहनती और जागरूक है इनका हमें बहुत सहयोग मिलेगा आज आपने जो स्नेह और प्यार दिया इसका में सदैव ऋणी रहूगा। इस अवसर पर अन्य लोगों ने भी स मान किया।