कोचिंग संचालकों ने सुनाई अपनी पीड़ा

Jun 20 2020

ग्वालियर। कोरोना महामारी के चलते लागू लॉकडाउन में ढील के बावजूद अभी कोचिंग संचालकों को कोचिंग संचालन की अनुमति नहीं दी गई है ऐसे में उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है उनका कहना है कि विगत 4 महीने से लगातार कोचिंग बंद होने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है ऐसे में आज प्रदेश सरकार के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मिलकर इच्छा मृत्यु की मांग करेंगे। उनका कहना है कि सरकार कोचिंग संचालकों के लिए नई गाइडलाइन जारी करें जिससे कि वे दोबारा कोचिंग सेंटर को खोल सकें। ग्वालियर के कोचिंग संचालकों ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए अपनी यह पीड़ा बताई। उन्होंने कहा कि विगत 4 महीने से कोचिंग सेंटर बंद है इससे भवन का किराया लाइट का बिल और अन्य संसाधन जुटाना भी मुश्किल हो गया है ऐसे में सरकार उनकी मदद करें जिससे वे दोबारा से अपना जीवन यापन कर सकें।