परिवारिक क्लेश से तंग आकर अधेड़ ने फांसी लगाई

Jun 20 2020

ग्वालियर। परिवारिक क्लेश से तंग आकर एक अधेड़ ने जियो टॉवर पर करीब तीस फीट चढ़कर रस्सी और साफी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के माधौनगर गेट पर शनिवार की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। 
जनकगंज थाना पुलिस ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे राहगीरों ने सूचना दी कि एक युवक की बॉडी टॉवर से लटकी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। युवक करीब तीस फीट ऊपर रस्सी और साफी के फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने मृतक की शिना ती के प्रयास किए तो पता चला कि मृतक क्षेत्र के गोल पहाडिय़ा निवासी सलीम खान (55) पुत्र सरदार खान है और वह प्रायवेट जॉब करते हंै। मामले का पता चलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और मृतक की शिना त की। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।