अफसरों ने दिया साइकिल चलाकर संदेश

Jun 20 2020

 ग्वालियर। घर पर रहकर कोरोना जैसी बीमारी को मात दे सकते हैं और शारीरिक दूरी बनाते हुए अपने निजी काम निपटाएं, बाजारों में बेवजह घूमने के घर में रहें। बाजार में फालतू घूमकर आप पुलिस से बच सकते हैं लेकिन बीमारी से नहीं। अगर कोई भी कोरोना संक्रमण व्यक्ति के स पर्क में आ जाते हैं तो फिर पूरे परिवार को संकट का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधानी सबसे ज्यादा जरूरी है, यह बात शनिवार  सुबह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा पंकज पाण्डेय ने कही। कोरोना से बचाव करने के लिए पुलिस अफसरों द्वारा जनजागरुकता साइकिल रैली निकाली गई। यह साइकिल रैली द्वारिकाधीश मंदिर, कु हरपुरा से शुरू हुई। पुलिस अफसरों ने द्वारिकाधीश मंदिर पर पहुंचकर यहां खड़े मजदूरों को जागरुक करते हुए कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए वह खड़े रहें और मास्क जरूर लगाएं।
यहां भी पहुंची साइकिल रैली
सुबह द्वारिकाधीश मंदिर से साइकिल रैली शुरू हुई जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम पंकज पाण्डेय, सीएसपी मुरार आरएन पचौरी, डीएसपी ट्रैफिक विक्रम कनपुरिया, थाटीपुर थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव, यातायात थाना प्रभारी हिमांशु तिवारी सहित अन्य पुलिस अफसर व जनप्रतिनिधि पुरुशोतम टमोटिया, शिवराम जाटव साइकिल लेकर निकले। साइकिल रैली द्वारिकाधीश मंदिर से सुरेश नगर, गौतम नगर, अंबेडकर पार्क होते हुए थाटीपुर में समाप्त हुई। इस दौरान सभी ने कोरोना से बचाव के लिए उद्बोधन दिया।