अंगूरी और अनिता भाबी के साड़ियों के 5 ऐसे स्टाइल जिन्हें देखकर आप ‘वाह’ किये बिना नहीं रह पायेंगे
Jun 20 2020
एण्ड टीवी का शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ जवान और बूढ़े सभी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है! अपने हास्य से भरपूर अंदाज और वन लाइनर की वजह से यह शो काफी मशहूर है। इसकी कहानी अंगूरी और अनिता भाबी और उनके पतियों मनमोहन तिवारी (रोहिताश गौर) तथा विभूति नारायण मिश्रा (आसिफ शेख) के इर्द-गिर्द घूमती है। ये दोनों चोरी-चोरी एक-दूसरे की पत्यिों पर जान छिड़कते हैं। और ऐसा हो भी क्यों ना? अंगूरी भाबी (शुभांगी अत्रे अभिनीत) और अनिता भाबी (सौम्या टंडन अभिनीत) इस शो में इतनी खूबसूरत जो नज़र आती हैं!टेलीविजन की सबसे चहेती भाबियों के 5 सबसे स्टाइलिश लुक के बारे में नीचे बताया गया है, जोकि निश्चित तौर पर आपका भी दिल जीत लेगा!
1. अंगूरी भाबी की झालर वाली रेड साड़ी
देसी में झालरों का विदेशी ट्विस्ट इन दिनों फैशन में है, खासकर साड़ियों में। यदि आप फैशनिस्टा हैं और आपको साड़ियां पसंद हैं तो फिर अंगूरी भाबी की रेड झालरों वाली साड़ी आपके पास जरूर होनी चाहिये! यह जाॅर्जेट साड़ी स्त्री के रूप कों और निखारती है, क्योंकि यह लहराती हुई, चटक रंग की और काफी खूबसूरत है!
2. अनिता की व्हाइट वर्क वाली साड़ी
जो जानते हैं उनके लिये व्हाइट साड़ी काफी दिलकश हो सकती है! मोतियों के वर्क वाली यह व्हाइट साड़ी एक ऐसा रंग है जो आपके पास जरूर होना चाहिये। यह नेट साड़ी है, जिसमें अनिता के मोतियों वाला ब्लाउज इसे और खास बनाता है। इस साड़ी को बांधना और संभालना काफी आसान होता है; जिसे देखकर निश्चित तौर पर लोग आप पर फिदा हो जायेंगे!
3.अंगूरी की शानदार फ्लोरल साड़ी!
इसमें कोई शक नहीं कि यह एक ऐसी फ्लोरल साड़ी है जोकि वाॅर्डरोब में जरूर होनी चाहिये! महिलायें तो महिलायें, पुरुषों को भी फ्लोरल पसंद आता है! अंगूरी द्वारा पहनी गयी यह समर स्टाइल साड़ी एक बेहतरीन लिबास हो सकता है, यदि आपको साड़ी पहनना पसंद है। आपका इस बारे में क्या ख्याल है?
4. अंगूरी का डबल धमाका
ऐसा कोई भी स्टाइल नहीं, जिसके बारे अंगूरी नहीं जानती। उसे साड़ी पहनना पसंद है और उसने लगभग सारे स्टाइल आजमाये हैं! लहंगा-चोली काॅम्बो वाली इस टू-पीस साड़ी पर आप फिदा हो जायेंगी! इसे दुपट्टे के साथ पेयर करके पहनें, फिर देखें तारीफों की बारिश हो जायेगी! किसी खास मौके पर अंगूरी की इस काॅम्बो साड़ी स्टाइल को आजमा कर देखें!
5. अनिता की बोल्ड ब्लू ब्यूटी
विभूति की फैशनिस्टा पत्नी, अनिता की तरह इसे कोई और नहीं पहन सकता! वह जो भी पहनती है, हरेक चीज में लोच और खूबसूरती ले आती है। इस बार तो उसने इस खूबसूरत बोल्ड ब्लू नेट साड़ी में सबके होश ही उड़ा दिये। हम उसकी हाॅटनेस के जादू से अभी भी बाहर आने की कोशिश कर रहे हैं! आपके क्या हाल हैं?
देखिये अनिता अैर अंगूरी को, जिन्होंने दो पुरुषों को अपना दीवाना बना रखा है, ‘भाबीजी घर पर हैं’ में, केवल एण्ड टीवी पर
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









