गुड्डू तोमर अपने 50 साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल

Jun 19 2020

ग्वालियर। आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष  राहुल गांधी के 50वें जन्म दिवस के अवसर पर म.प्र.कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुनील शर्मा एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त चारों कार्यवाहक अध्यक्षों महाराज सिंह पटेल,अमर सिंह माहौर,मोहन माहेश्वरी एवं इब्राहिम पठान की मौजूदगी में हिन्दू महासभा ग्वालियर के पूर्व संयोजक गुड्डू तोमर ने अपने 50 सक्रिय साथियों के साथ कांग्रेस नेताओं के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर कांग्रेस पार्टी की रीति एवं नीतियों पर चलकर आने वाले उपचुनावों में क्षेत्र के जनमत से खिलवाड़ करने वाले तत्वों को करारा जबाब देने का प्रण लेकर कांग्रेस पार्टी के हाथ मजबूत करने का संकल्प लिया।