मैदान में रनिंग के दौरान विवाद पर गोली चली, एक पकड़ा

Jun 18 2020

ग्वालियर। कब्बड़ी खेलते में हुए विवाद में बातचीत करने आए युवकों का विवाद हो गया और विवाद में दोनों तरफ से मारपीट हो गई। इसी बीच बातचीत करने आए युवकों ने फायरिंग कर दी। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के पदमपुर खेरिया गांव गुरुवार की है। फायरिंग कर आरोपी युवक भागने लगे, जिनमें से एक को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पकड़ा है। जबकि शेष भाग निकले। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के पदमपुर खेरिया निवासी सोनू लोधी का  कब्बड़ी खेलते समय राज तोमर, हर्षित भदौरिया, आशीष भदौरिया, रामराज तोमर, प्रदीप भदौरिया तथा विनोद से हो गया। उस समय तो बात आई-गई हो गई।  सुबह राज तोमर अपने साथियों के साथ पदमपुर खेरिया पहुंचा तो विवाद और मारपीट हो गई, तभी राज तोमर की तरफ से फायरिंग कर दी। फायरिंग होते देखकर सोनू व ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तथा फायरिंग करने वालों का पीछा किया तो राज तोमर को पकड़ लिया। जबकि उसके शेष साथी भाग निकले। पुलिस ने सोनू की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।