जिन्होंने धोखा दिया और सौदा किया, उनको सबक सिखाने का वक्त आ गया है : के. के. मिश्रा

Jun 18 2020

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में उपचुनाव की सरगर्मी तेज होते ही कांग्रेस आर-पार के मूड में आ गई है। कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने बगैर नाम लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जिन लोगों ने देश की आजादी के साथ सौदा किया, जो महात्मा गांधी, महारानी लक्ष्मीबाई की हत्या के जि मेदार रहे, जिन्होंने ग्वालियर की माटी, च बल के पानी से धोखा और मतदाता के मत का सौदा किया हो, उन लोगों को सबक सिखाने का वक्त आ गया है। श्री मिश्रा गुरुवार को रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुचे थे। इस दौरान श्री मिश्रा के साथ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अजित भदौरिया, जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र शर्मा एवं सिद्धार्थ सिंह राजावत सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे। पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से चर्चा में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता के के मिश्रा ने कहा कि उनका सौभाग्य है जो देश को आजादी दिलाने वाली झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उनकी कर्मभूमि व उनके समाधि स्थल पर वे मौजूद हैं। उन्होंने बगैर नाम लिए कहा कि जिस तरह से अंग्रेजों का साथ देने वाले गद्दारों ने वीरांगना की हत्या की, आज वक्त का तकाजा है राष्ट्रभक्त उन चेहरों को बेनकाब करें। श्री मिश्रा ने कहा कि एक विचारणीय बिन्दु सामने आया है जिन लोगों के हाथ महात्मा गांधी और रानी लक्ष्मीबाई के खून से रंगे हुए हों वे कभी भी राष्ट्रभक्त, सच्चे भारतीय और ग्वालियर च बल संभाग के नागरिकों के मददगार नहीं हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने देश की आजादी के साथ सौदा किया, जो लोग महारानी लक्ष्मीबाई और महात्मा गांधी की मौत के जि मेदार रहे, जिन्होंने ग्वालियर की माटी और च बल के पानी धोखा किया और अब मतदाता के मत का सौदा किया हो, उन लोगों को सबक सिखाने का वक्त है। श्री मिश्रा का मानना है ग्वालियर च बल का पानी और खून में बड़े से बड़े अपराध को माफ करने की क्षमता है किंतु गद्दारों को माफ करने का उनके शब्दकोश में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने आमजन से ऐसे लोगों से दूरी बनाने और उन्हें सबक सिखाने की अपील की है, जिनका राजनीतिक उद्देश्य जनसेवा नहीं महज व्यापार है अपने परिवार की समृद्धि है और जिनका राजनीति से सबंध सिर्फ धोखा कर उसूलों, निष्ठाओं और समर्पण के प्रतिकूल सिर्फ अपना और अपना पेट भरना है। ऐसे लोगों से सचेत रहने और उन्हें सबक सिखाने की जरूरत है। पत्रकारों ने जब श्री मिश्रा से पूछा कि कांग्रेस को बड़ी देर बाद ये बातें याद आईं, इस पर उन्होंने कहा बगैर नाम लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया से पूछा कि उनकी दादी राजमाता सिंधिया उनके पिता स्वर्गीय माधवराव सिंधिया और खुद उन्हें कांग्रेस पार्टी ने क्या नहीं दिया, ऐसे लोग धोखा दे देंगे कोई आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि उन्होंने अपना चरित्र दोहराया है जो उन्हें विरासत में मिला है। उन्होंने स्वीकारा वे कांग्रेस में थे लेकिन इस धोखे का अंदाजा नहीं था। क्योकि कांग्रेस पार्टी अपार समुद्र की है और जो लोग मछलियों को निगलने की कोशिश करते हैं उन लोगों से सावधान रहना होगा। कांग्रेस प्रवक्ता का कहना है ये लड़ाई आर पार की होगी।