रे ऑफ होप फाऊण्डेशन ने रक्तदान करके स्थापना दिवस मनाया
Jun 18 2020
ग्वालियर। रे ऑफ होप फाऊण्डेशन द्वारा संस्थापक दिवस मनाया रे ऑफ होप फाउण्डेशन द्वारा संस्थापक दिवस ब्रदर आशीष पुष्करण के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर रे ऑफ होप फाउण्डेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन रेडक्रॉस भवन में आयोजित किया गया। रक्तदान कार्यक्रम में लगभग 30 युवाओं द्वारा रक्तदान किया गया।
इस रक्तदान कार्यक्रम में रे ऑफ होप फाउण्डेशन के डायरेक्टर एडवोकेट राजू फ्रांन्सिस रेडक्रॉस कार्यकारिणी के सदस्य रे ऑफ होप फाउण्डेशन के संस्थापक सदस्य अमर सिंह माहौर सहित प्रशासक आशीष ख्रीस्ट, प्रबंधक राघवेन्द्र सिंह तोमर, पवन, महेश, अमन, सीमा, आदि उपस्थित थे। गुरुवार को भारत के प्रथम स्वतंत्रता दिवस की महान योद्धा वीरांगना लक्ष्मी बाई का स्मरण किया गया तथा भारत-चीन सीमा पर विगत दिवस चीनी हमले में शहीद हुये भारतीय सैनिको को भावपूर्ण श्रृद्धांजलि अर्जित की।
रे ऑफ होप फाउण्डेशन द्वारा संस्थापक दिवस के रूप में ब्रदर आशीष के जन्मदिवस पर महाराज बाड़े पर महामारी कोरोना वायरस से बचाव हेतु 1000 मास्क का वितरण बाडे पर उपस्थित मजदूरों के बीच किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मु य अतिथि के रूप में ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर उपस्थित थे।
मास्क वितरण कार्यक्रम में कमल माखीजानी, अमर सिंह माहौर, नरेश अन्नोटिया, टीआई कोतवाली दामोदर गुप्ता आदि ने उपस्थित होकर मास्क वितरण मेें सहयोग किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









