बिछुड़े मासूम को डायल-100 ने परिजनों से मिलवाया

Jun 18 2020

ग्वालियर। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि जिला ग्वालियर थाना बहोड़ापुर के अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर अशोका ढाबा के पास एक 3 साल का बच्चा मिला है , जो अपने बारे में ज्यादा जानकारी नही दे पा रहा है। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल द्वारा उक्त सूचना प्राप्ति पर जिला कंट्रोल रूम ग्वालियर एवं थाना बहोड़ापुर को सूचित करते हुये  डायल-100 एफ.आर.व्ही को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया। 3 वर्षीय बालक शिवम पिता रामजी लाल प्रजापति निवासी कृष्णानगर कॉलोनी अपने घर के बाहर खेल रहा था जो रास्ता भटक कर घर से दूर  ट्रांसपोर्ट नगर अशोका ढाबा के पास चला गया था । जिसकी सूचना पर डायल 100 एफ.आर.व्ही स्टाफ आरक्षक भूपेन्द्र कुमार, आरक्षक ऋषि रावत तथा पायलेट सतीश जादौन द्वारा मौके पर पहुँचकर बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर एफ़आरवी से आस पास के क्षेत्र मे परिजनों की तलाश शुरू की। जानकारी मिलने पर सत्यापन उपरांत बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द किया । डायल 100 स्टाफ की तत्परता से मासूम बालक शिवम अपने परिजनों के पास पहुँच पाया।