किराना व्यवसायी लापता, कार मिली सागरताल पर
Jun 18 2020
ग्वालियर। एक किराना व्यवसायी संदिग्ध हालत में लापता हो गया। जबकि उसकी कार सागर ताल पर खड़ी मिली है। कार के सागर ताल पर मिलने का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सागर ताल में उसकी तलाश के लिए दमकल अमला सहित होमगार्ड की रेस्क्यू टीम को बुला लिया है। जबकि लापता व्यवसायी की गुमशुदगी ग्वालियर थाने में दर्ज है।
ग्वालियर थाना क्षेत्र के गोसपुरा नंबर एक निवासी प्रियांक उर्फ रिंकू सिंगल (29) पुत्र दिलीप सिंघल पेशे से व्यवसायी है और उसकी किराना शॉप है। वह अपनी स्विप्ट कार क्रमांक एमपी 07 सीडी 7233 से निकला था, उसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। देर रात तक जब वह घर नहीं आया तो परिजनों ने उसके नंबर पर कॉल किया, लेकिन नंबर बंद था। हर संभावित स्थान पर उसकी तलाश के बाद जब कोई पता नहीं चला तो परिजन ग्वालियर थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
सागरताल पर मिली कार
परिजन तथा पुलिस प्रियांक की तलाश कर रही थी कि तभी पता चला कि प्रियांक की कार सागर ताल पर खड़ी हुई है। इसका पता चलते ही ग्वालियर थाना पुलिस के साथ ही बहोड़ापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल अमले के साथ ही होमगार्ड की रेस्क्यू टीम को भी मौके पर बुला लिया। मौके पर पहुंचे दमकल तथा होमगार्ड की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है। किराना व्यवसायी हादसे का शिकार हुआ है या फिर उसका अपहरण हुआ है दोनों ही एंगल पर पुलिस जांच कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









