कोरोना योद्धाओं का स मान किया

Jun 18 2020

ग्वालियर। कोविड 19 लॉकडाउन के चलते देश के कर्मवीर योद्धाओं ने अपनी जान की परवाह  न करते हुए देशहित में  अपनी सेवा निरन्तर देते आ रहे है। इन योद्धाओं ने कोरोना का भय त्याग कर देश सेवा के कर्तव्यों को प्राथमिकता दी। 
गुरुवार को युवा नेता सनी संधू द्वारा भारतीय स्टेट बैंक जयेन्द्रगंज ब्रांच में लॉक डाउन काल से निरंतर सेवा दे रहे कर्मचारियों के स मान में कार्यक्रम अयोजित किया। स्वास्थ्यकर्मियों, सफाईकर्मियों, पुलिस मीडियाकर्मियों, नर्सेस के साथ साथ हमारे सभी बैंक के कर्मचारी भी किसी योद्धा से कम साबित नही हुए लॉकडाउन से अपनी सेवाएं निरंतर देते आ रहे है।
सनी सन्धू द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मु य अतिथि  सांसद विवेक शेजवलकर, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल मखीजानी,  कोटेश्वर मंडल अध्यक्ष प्रयाग सिंह तोमर, प्रतीक तिवारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन आकाश श्रीवास्तव द्वारा किया गया एवम् आभार सनी संधू द्वारा दिया गया, इस कार्यक्रम में वार्ड 33 के संयोजक नवीन यदुवंशी, सतीश खटिक, वार्ड 4 के संयोजक बचन किरार,आशीष लालवानी, नवीन आहूजा, उत्कर्ष भार्गव, अमित पार्चे, अभय रठौर, जिपी राय, नविंदर सिंह  संधू उपस्थित रहे।