20 हजार रुपये क्राइम ब्रांच की सतर्कता से वापस मिले

Jun 18 2020

ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर  नवनीत भसीन को आवेदक राकेश मल्होत्रा निवासी ग्वालियर ने एक लिखित शिकायती आवेदन पत्र के जरिये बताया कि मेरी जानकारी के बिना मेरे एटीएम कार्ड से 20 हजार रुपये निकल गये मेरे मोबाइल पर मैसेज आये तब मुझे पता चला कि मेरे साथ फ्रॉड हुआ है इस संबंध में शिकायत की थी पुलिस अधीक्षक  ने अति. पुलिस अधीक्षक सतेन्द्र सिंह तोमर व डीएसपी रत्नेश तोमर को उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सायबर क्राइम ग्वालियर से त्वरित कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया।
वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशो के परिपालन में थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच ग्वालियर दामोदर गुप्ता द्वारा कार्यवाही उपनिरीक्षक हरेन्द्र राजपूत को उक्त शिकायत पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। हरेन्द्र राजपूत ने धर्मेन्द्र शर्मा, शिवशंकर शर्मा, सुमित भदौरियाए, लोकेन्द्र राणा,  सुनील शर्मा, ओमशंकर सोनी, श्याम मिश्रा, सुनीता व रिचा तोमर के साथ मिलकर बैक व हाई अथॉरिटी से स पर्क कर उक्त ट्रॉजेक्शन को होल्ड करवाया एवं उक्त राशि 20 हजार फरियादी के खाते में वापस करवाये गये। फरियादी ने थाना उपस्थित होकर आभार व्यक्त किया है। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा रुपये वापस करवाने वाली टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।