हथियार लेकर घूम रहे दो बदमाश दबोचे

Jun 18 2020

ग्वालियर। कट्टा लेकर वारदात के इरादे से घूम रहे दो बदमाशों को बहोड़ापुर थाना पुलिस ने सागर ताल चौराहे पर चेकिंग में पकड़ा है।  पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ आ र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। 
बहोड़ापुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि  सागर ताल चौराहे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी कि तभी दो युवक बाइक से आते दिखे जो पुलिस को देखकर वापस भागने का प्रयास कर रहे थे। शंका होने पर पुलिस जवान भी उन्हें पकडऩे दौड़े तभी बाइक स्लिप हो गई और बाइक सवार गिर गए। जिन्हें पुलिस जवानों ने पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से एक कट्टा तथा जिन्दा राउण्ड मिले है। पुलिस ने कट्टा जब्त कर पूछताछ की तो पकड़े गए युवकों ने अपने नाम अनिकेत और राहुल बताया है। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।