प्रद्यु न सिंह पहुंचे ८० वर्षीय वृद्धा की सहायता करने
Jun 18 2020
ग्वालियर। ग्वालियर विधानसभा से पूर्व विधायक व मप्र में शासन ने पूर्व में मंत्री रहे प्रध्मुन सिंह तोमर अपनी क्षेत्र की जनता की मदद के लिए दिन रात सेवा में लगे रहते है। गुरुवार को उन्हे जानकारी मिली कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में एक वृद्धा है जो पांच मासूम बच्चों का पालन पोषण कर रही जिनके पिता नही हैं । उनकी हालत भी दयनीय है। इतनी बात सुनते ही पूर्व मंत्री प्रध्मुन सिंह तोमर चिलचिलाती गर्मी में दोपहर दो बजे उस वृद्धा के घर पहुंच गए और उनकी समस्या सुनी।
जानकारी के अनुसार गौसपुरा न बर एक में 80 साल की वृद्धा लक्ष्मी माहौर रहती है। उनके बेटे के पांच बच्चे है जिसमें नकुल 14 साल, रानी 12 साल, प्रियंका 8 साल, आशू 6 साल और नैना 4 साल है। उनका बेटा शंटिग का काम करता था। लेकिन कुछ दिनो पहले एक हादसे में उसकी मौत हो गई। अब घर व बच्चों की जि मेदारी बुढापे में वृद्धा के कंधो पर आ गई। बताया जा रहा है कि घर में कोई कमाने वाला न होने के कारण घर की हालत भी दिन ब दिन दयनीय होती चली जा रही है। जब इस बात की जानकारी पूर्वमंत्री प्रध्मुन सिंह तोमर को लगी तो वे दोपहर में वृद्धा के घर पहुंचकर तीनों बालिकाओं के नाम पांच पांच हजार रूपए एफडी कराने के लिए दिए और साथ ही तत्काल संबधित अधिकारियों को मदद करने को कहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









