शहरवासी भीषण गर्मी और उमस की चपेट में
Jun 18 2020
ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल संभाग इन दिनों भीषण गर्मी और उमस की चपेट में है। भले ही प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश के संकेत मिल रहे हैं, फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत के लिए जून के आखिरी सप्ताह तक इंतजार करना पड़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी सीके उपाध्याय ने बताया कि ग्वालियर अंचल में 24 जून तक सिस्टम बनने के बाद बारिश होने की संभावना है.
मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी के मुताबिक ग्वालियर में दिन का तापमान 41 से 42 डिग्री के आसपास है, लेकिन ग्वालियर में उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। लोग पिछले एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि इस महीने के आखिर में बारिश हो सकती है। जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है.
ग्वालियर और चंबल संभाग में जून के अंत में पश्चिमी विक्षोभ और नि न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण बारिश हो सकती है, इस बार अगस्त की अपेक्षा जुलाई में अच्छी बारिश होगी क्योंकि दो सिस्टम यानी नि न दबाव का क्षेत्र बनने से ग्वालियर और चंबल अंचल में अच्छी बारिश हो सकती है। फिलहाल इस बार इसके लिए लोगों को अभी दस दिन से ज्यादा का इंतजार करना पड़ सकता है। ग्वालियर और चंबल अंचल में मई और जून में भीषण गर्मी पड़ती है. ये दो महीने चिलचिलाती गर्मी के लिए जाना जाता है। लेकिन इस बार मई में उ मीद के अनुसार गर्मी कम पड़ी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









