बिना मास्क के दौड़ रहे वाहनों के काटे चालान

Jun 17 2020

ग्वालियर। कोरोना संक्रमण से बचाव करने के लिए अफसरहर रोज सड़कों पर घूमते हुए समझाइश दे रहे हैं, लेकिन इसका असर लोगों पर दिखाई नहीं दे रहा है। कोरोना के मरीजहर रोज बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी लोग सतर्कता बरतने की जगह लापरवाही कर रहे हैं। इसका नजारा आजबुधवार को देखने को मिला। पुलिस कप्तान नवनीत भसीन के निर्देश पर शहरभर में सुबह चेकिंग अभियान चलाया गया और जो वाहन चालक बिना मास्क के वाहनों को दौड़ा रहे थे, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। आज सुबह से ही सभी थाना प्रभारी अपने- अपने क्षेत्रों में बेरिकेड्स लगाकर वाहन चालकों को रोककर वाहनों के कागजों की जांच पड़ताल कर रहे हैं तो जो वाहन चालक नियमों की अनदेखी करते नजर आ रहे हैं, उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की जा रही है। सुबह पुलिस ने बिना मास्क पहनकर वाहन चलाने वालों के खिलाफचालान काटे तो दुपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठने वालों पर भी स ती दिखाई। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने भी एक घंटे में लगभग 60 से ज्यादा वाहनों की रसीद काट दी।
ऑटो व टै पो से उतारी सवारी
प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए कहा जा रहा है। लॉकडाउन खुलने के बाद यात्री वाहनों को चलाने की अनुमति दे दी गई है और यह भी कहा गया है कि टे पो में सात सवारी की जगह तीन सवारी बैठाएं और ऑटो में दो सवारी, लेकिन बुधवार सुबह चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने टे पो और ऑटो को रोककर चेक किया तो टे पो में 6-7 सवारियां बैठी मिलीं तो ऑटो में चार सवारियां, जिन पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सवारियों को उतारकर वाहनों को जब्त कर लिया।