20 सैनिकों की शहादत पर, प्रबुद्ध नागरिकों ने चाइना का ध्वज एवं पुतला दहन कर विरोध दर्ज किया
Jun 17 2020
ग्वालियर। भारत के वीर सैनिकों पर चाइना द्वारा धोखे से हमला करके 20 सैनिकों को निर्मम तरीके से हत्या किए जाने के विरोध में ग्वालियर के प्रबुद्ध नागरिकों ने चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग का पुतला दहन कर एवं चीन का राष्ट्रीय ध्वज का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया पुतला दहन कार्यक्रम वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि स्थल के सामने फूल बाग ग्वालियर में किया गया।
प्रदर्शनकारी प्रबुद्ध नागरिकों ने एक जुलूस के रूप में चीन के राष्ट्रपति जिंग पिंग मुर्दाबाद दोगला चाइना मुर्दाबाद भारत माता की जय, चीन नहीं यह धोखा है धक्का मारो मौका है के गगनभेदी नारों के साथ पुतला लेकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे जहां प्रबुद्ध नागरिकों के संयोजक पंडित महेश मुद्गल ने पुतला दहन को मुखाग्नि दी।
पुतला दहन कार्यक्रम में प्रबुद्ध प्रबुद्ध नागरिक मंच के संयोजक एवं प्रबुद्ध समाज सेवी पंडित महेश मुद्गल, पंडित रामबाबू कटारे, उमेश उप्पल, हरी अग्रवालदास, नरेंद्र सिंगल, विजय कब्जू, जगदीश उपाध्याय काली पंडित, महेंद्र सिंह अशोक जैन, संजय कटारे महेंद्र गुप्ता आदर्श दीक्षित संजय जैन आलोक अग्रवाल आदि बड़ी सं या में प्रबुद्ध नागरिक गण शामिल थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









