विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Jun 17 2020

ग्वालियर। दो दिन पहले ससुराल से लौटकर आई नवविवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना माधौगंज थाना क्षेत्र के लक्कडख़ाना इलाके की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया है।
माधौगंज थाना क्षेत्र के लक्कडख़ाना निवासी सतीश जाटव प्रायवेट जॉब करते हैं, उनका एक बेटा और बेटी है। विगत नवंबर माह में उन्होंने अपनी बेटी काजल (20) का विवाह गुदड़ी निवासी मुकुल मौर्य से किया था। मुकुल दिल्ली में प्रायवेट जॉब करता है। शादी के बाद काजल भी पति के साथ दिल्ली में रह रही थी और दो दिन पहले ही मायके लौटी थी। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने की कह कर चली गई। कुछ देर बाद जब उसका भाई टीवी देखकर कमरे में पहुंचा तो वह दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई थी। उसे फंदे से लटके देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया है।
मृतका के पिता सतीश ने बताया कि बेटी ने बताया था कि उसका पति किसी युवती से फेसबुक पर रात-दिन चेटिंग करता था और विरोध करने पर उसने काजल को छोडऩे की धमकी दी थी, जिससे वह डिप्रेशन में थी। संभवत: इसी डिप्रेशन में उसने फांसी लगाकर जान दी है।