पुलिस ने फरियादी के खाते गायब हुये रुपये वापस दिलवाये
Jun 17 2020
ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन को आवेदक डॉ. गौकरन मॉझी निवासी ग्वालियर ने एक लिखित शिकायती आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जिसमे उनके द्वारा बताया गया कि मेरी जानकारी के बिना मेरे क्रेडिट कार्ड से 76,000/- रूपये निकाले जाने की शिकायत की। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा उक्त शिकायती आवेदन पत्र को गंभीरता से लेते हुऐ अति. पुलिस अधीक्षक, अपराध ग्वालियर सतेन्द्र सिंह तोमर एवं डीएसपी अपराध रत्नेश सिंह तोमर को उक्त शिकायत की जांच क्राइम ब्रांच ग्वालियर से कराने हेतु थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच को निर्देशित किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच ग्वालियर दामोदर गुप्ता द्वारा हरेन्द्र राजपूत को उक्त शिकायत पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। हरेन्द्र राजपूत, धर्मेन्द्र शर्मा ने शिवशंकर शर्मा, सुमित भदौरिया, लाकेन्द्र राणा, सुनील शर्मा, ओमशंकर, श्याममिश्रा, राजकुमारी व रिचातोमर के साथ मिलकर त्वरित कार्यवाही करते हुये बैंक से संपर्क कर खाते को होल्डकरवा कर बैंक के अधिकारियों व हाईऑथोरिटी से स पर्क कर त्वरित कार्यवाही करते हुये 76,000/- रुपये फरियादी के खाते में वापस करवाये। फरियादी ने थाना में उपस्थित होकर आभार व्यक्त किया है। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा पैसे वापस कराने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









