युवक को सरेराह गोली मारी

Jun 16 2020

ग्वालियर। पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल के निवास 7 नंबर चौराहा के पास एक बोलेरो सवार युवक को अज्ञात लोगों ने गोलियां मार दी। घायल युवक को गंभीर अवस्था में जेएएच हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है इसमें फरियादी और आरोपी अभी दोनों अज्ञात बने हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी।