पुलिस व महिला कांगे्रस नेत्रियों के बीच पुतले को लेकर खींचतान
Jun 16 2020
ग्वालियर। महिलाओं द्वारा शराब बेचे जाने को लेकर जमकर विरोध हो रहा है, इसमें कांग्रेस भी पीछे नहीं है, इसके बाद रीवा के भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा द्वारा दिए गए बयान पर अब बबाल खड़ा हो गया है, जिसके विरोध में मंगलवार को मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रुचि ठाकुर गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा सांसद का पुतला दहन करने महिला कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ पहुंची थी, लेकिन इससे पहले की वह पुतले को चिंगारी दिखा पातीं वहां पहले से ही महिला पुलिस के साथ तैयार पुलिसबल ने उनसे पुतला छीन लिया, इस दौरान जमकर खींचतान और मुंहबाद भी हुआ, लेकिन पुलिस ने पुतला नहीं दिया। जिस पर कांग्रेस नेत्री रुचि गुप्ता ने कहा कि यह भाजपा की दमनकारी नीति है, हम शांति से सभी नियमों का पालन करते हुए पुतला जला रहे थे, लेकिन हमें ऐसा नहीं करने दिया गया, बल्कि अब हमारे खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की धमकी दी जा रही है।
उन्होने कहा कि इससे पहले हम खुद थाना पड़ाव पहुंचे थे और सांकेतिक विरोध के रूप में पुतला दहन की बात बता दी थी, लेकिन एन समय पर पुलिस ने पुतला छीनकर लोकतंत्र का मजाक उड़ाने का काम किया है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा, बल्कि हम अब दूसरा पुतला लाकर जलाएंगे।
इस मौके पर रुचि गुप्ता ने भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के द्वारा महिलाओं के बारे में दिए गए बयान की घोर निंदा की। उन्होने कहा कि भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने महिलाओं एवं युवतियों पर शराब पीने व नशीले पदार्थों का सेवन करने की बात कहते हुए महिलाओं द्वारा शराब की बिक्री किए जाने का समर्थन किया था। यह महिलाओं के लिए अपमानजनक है। महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने इस मौके पर यह भी कहा कि सांसद मिश्रा को इस अमर्यादित बयान के लिए महिलाओं से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। गुप्ता ने कहा कि सांसद जनार्दन मिश्रा के इस बयान से पूरे प्रदेश में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष माण्डवी चौहान के नेतृत्वमें विरोध स्वरूप कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए ग्वालियर सहित पूरे मध्यप्रदेश में सांकेतिक रूप से प्रदर्शन कर सांसद जनार्दन मिश्रा का पुतला जलाया जा रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









