पुरानी छावनी में महिला ने लगाई फांसी

Jun 16 2020

ग्वालियर। दस माह के बच्चे को रोता छोड़ महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के बरागांव की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया है। फिलहाल पता नहीं चल सका है कि किन कारणों के चलते विवाहिता ने जान दी है। 
पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के बरा गांव निवासी अमन खान प्रायवेट जॉब करता है। वह किसी काम से शहर में आया था और देर रात करीब 11 बजे वापस घर पहुंचा। जब वह घर पर पहुंचा तो उसका दस माह का बेटा रो रहा था। जब अंदर कमरे में झांका तो पता चला कि उसकी पत्नी फांसी के फंदे पर लटकी हुई है और बच्चा रो रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को जांच के लिए पीएम हाउस भेज दिया। 
पुलिस जांच में पता चला है कि मृतका की अमन से दूसरी शादी है। इससे पहले पति से उसकी दो संतान थी, जिन्हें वह पहले पति के पास छोड़ आई थी। 
डिप्रेशन में युवक ने लगाई फांसी 
जनकगंज थाना क्षेत्र के बाई साहब की परेड निवासी 35 वर्षीय कुंवर पाल जाटव पुत्र श्यामलाल जाटव प्रायवेट जॉब करता है और शराब पीने का आदी है। वह घर पहुंचा और खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। सुबह जब उसकी मां उसे चाय देने पहुंची तो वह फंदे पर लटका हुआ था। बेटे को फंदे पर लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया। पुलिस जांच में पता चला है कि डेढ़ साल पहले मृतक का पत्नी से तलाक हुआ था, उसी समय से कुछ डिप्रेशन में चल रहा था। 
आग से जलकर युवक की मौत
मोहना थाना क्षेत्र के नसरूला कॉलोनी निवासी कुलदीप पाठक पुत्र कमला प्रसाद पाठक आग से जलकर भर्ती हुआ था, उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया। पुलिस जांच में पता चला है कि उसने खुद को आग लगाई थी। फिलहाल पता नहीं चल सका है कि किन कारणों के चलते उसने आग लगा कर जान दी है। 
कार की टक्कर से दादी की मौत, नाती घायल
करियावटी भितरवार निवासी साठ वर्षीय नारायणी देवी पत्नी मानसिंह परिहार अपने नाती विनीत परिहार के साथ मोहना स्थित मायके आ रही थी। अभी वह मोहना वायपास पर पहुंचे थे कि तभी सामने से तेज र तार आ रही कार क्रमांक जीजे 03 डीएन4128 के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए उनकी एक्टिवा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि नारायणी उछलकर सड़क पर गिरी और उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर घायल नाती को उपचार के लिए भर्ती कराया है।