डिस्क संचालक को कट्टे के बटों से पीटा
Jun 16 2020
ग्वालियर। डिस्क के विवाद पर पांच बदमाशों ने एक डिस्क संचालक की मारपीट कर दी। जब उसे बचाने के लिए वीएचपी (विश्व हिन्दू परिषद) नेता आए तो हमलावरों ने कट्टे का बट मारकर उनकी नाक तोड़ दी। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र स्थित माधौनगर की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराकर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
गणेश कॉलोनी निवासी राजेश पुत्र रामचरण कुशवाह डिस्क कारोबारी है और उनकी माधौनगर इलाके में डिस्क चलती है। वह अपने दोस्त बसंत गोडयाले, राजू के साथ बैठकर बातचीत कर रहा था। तभी उनके ऑफिस में लाला बाल्मीक, तनवीर खान, धर्मेन्द, जीतू कुशवाह तथा पप्पू उर्फ विनोद वहां पर पहुंचे और राजेश की मारपीट करने लगे। जब उसे बचाने के लिए बंसत गोडयाले तथा राजू आए तो हमलावरों ने कट्टा निकाल लिया और कट्टे का बट चेहरे पर मारा, जिससे बसंत तथा राजू की नाक टूट गई। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए और धमकी दी कि आगे से उनके सामने आए तो वह उन्हें जान से मार देंगे। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भेज कर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









