लॉकडाउन एवं अनलॉक पर धारा 144 तोडऩे वालों पर प्रकरण दर्ज किया जाए : कांग्रेस

Jun 16 2020

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने मंगलवार को कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक को भेजे गए पत्र में कहा कि लॉकडाउन और अनलॉक में यह कानून बनाया गया है कि इस दौरान कोई भी राजनैतिक सार्वजनिक कार्यक्रम नही होंगे, जिसका उल्लंघन गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व मंत्री प्रधुमन सिंह तौमर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ले धारा 144 तोड़ते हुए सार्वजनिक कार्यक्रम किए, सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किया, नियम का पालन नही किया, अगर जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से धारा 144 तोडऩे वाले, लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ प्रकरण दर्ज नही किया तो कांग्रेस सड़को पर उतरेगी।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा के निर्देश पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, अमर सिंह माहोर, मोहन माहेष्वरी, इंब्रहिम पठान, आईटी सेल के अध्यक्ष तरूण यादव ने शहर जिला कांग्रेस कमेटी की और से कलेक्टर और एस पी को अलग-अलग ज्ञापन देते हुए कहा कि लॉकडाउन एवं अनलॉक में भारत सरकार, मप्र सरकार ने जो नियम कानून बनाए गए है, कि सामाजिक, राजनैतिक कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे और कार्यक्रम की अनुमति जिला प्रशासन से प्राप्त करना होगी, जिसका उल्लघंन करते हुए धारा 144 तोड़ते हुए भाजपा नेतांओ द्वारा लगातार राजनैतिक कार्यक्रम किए जा रहे है, जिसमें सोशल डिस्टेंसिग का पालन नही किया जा रहा है।
शहर जिला कंाग्रेस कमेटी का आग्रह है कि लॉकडाउन एवं अनलॉक के नियम को तोडऩ वाले धारा 144 का उल्लंघन करने वाले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री प्रधुमन सिंह तौमर, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, संासद विवेक नारायण शेजवलकर के खिलाफ तत्काल प्रकरण दर्ज कराया जाए अन्यथा कांग्रेस सड़को पर उतरने के लिये बाध्य होगी।