''दो गज की दूरी, कोरोना के लिए बहुत जरूरीÓÓ का संदेश निगरानी समिति ने दिया

Jun 16 2020

ग्वालियर। कोविड - 19 लॉक डाउन के बाद हमारी सुरक्षा हमारे हाथ में है, जिसके लिए हम सब लोगों को जागरूक होना चाहिए। ''दो गज की दूरी, कोरोना के लिए बहुत जरूरीÓÓ के उद्देश्य के साथ सामाजिक दूरी का पालन किया जा सकता है। महाराज बाड़े पर टाउन हॉल के नीचे सुबह जो मजदूर एकत्रित होकर खड़े होते है उनके लिए कोरोना निगरानी समिति द्वारा माधव महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में लगभग 250 गोले बनाकर उन मजदूरों को खड़े होने के लिए रासेयो स्वयंसेवकों ने प्रयास किया। गोले के साथ मास्क वितरण का कार्यक्रम टाउन हॉल पर एस.डी.एम. सी.व्ही. प्रसाद, तहसीलदार आर.एम.खरे, आर.आई. यादव, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय राष्ट्रीय सेवा योजना, माधव महाविद्यालय, सामाजिक कार्यकत्र्ता दीपक जयसवाल व अनूप उपस्थित थे। 
एस.डी.एम. प्रसाद ने कहा कि कोरोना महामारी में जब तक समाजिक लोग सहयोग नहीं करेगें तब तक लोगों को जागरूक करने में परेशानी होगी, इसलिए ग्वालियर पहली पहल करते हुए इस निगरानी समिति का गठन हुआ। बेहतर भविष्य के लिये हमें स भलना होगा क्योंकि कोविड-19 विश्व व्यापी संकट कोरोना काल स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश है। पर्यावरण से छेड़छाड़ मानव के लिये जानलेवा साबित हो सकती है।  
डॉ. पाण्डेय ने स्वयंसेवको से कहा कि हमें आपस में दूरी बनाकर अपने कार्य को करना चाहिए, जिससे यह संक्रमण फैलने से रोका जा सके। ''दो गज की दूरी, कोरोना के लिए बहुत जरूरीÓÓ के नारे के साथ मजदूरों को दूर-दूर खड़े होने का आग्रह किया गया तथा जब भी घर से निकले मास्क अवश्य लगाए, जिन मजदूरों के पास मास्क नहीं थे उनकों मास्कों का वितरण किया गया।  
कार्यक्रम में स्वयंसेवक अंकुर चौरसिया, तरूण रोहिरा, वैष्णवी, यष, अंकुश, अनिरूद्ध, आदित्य आठले, अनुभव दीक्षित, साक्षी गुप्ता, नैना गर्ग आदि लोग उपस्थित थे।