अज्ञात बदमाशों ने वृद्धा का गला घोंटकर हत्या की
Jun 16 2020
ग्वालियर। अज्ञात बदमाशों ने एक 62 वर्षीय महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात मोहना थाना क्षेत्र के ददोरी गांव की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पता नहीं चल सका है कि वारदात को अंजाम किसने और क्यो दिया है।
मोहना थाना क्षेत्र के ददोरी निवासी 62 वर्षीय कैलाशी बाई पत्नी मुरारी लाल झा अकेली रहती है। उनके दो बेटे बैजनाथ और ओमकार ग्वालियर में रहकर प्रायवेट जॉब करते है। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने उनकी लाश उनके दूसरे घर जहां पर मवेशियों के पास पड़ी मिली। लाश मिलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो पता चला कि महिला की हत्या गला घोंटकर की गई है। मामला हत्या का पता चलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल पता नहीं चल सका है कि हत्या किसने और क्यों की है।
ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात पड़ोस में शादी थी और रात करीब 12 बजे तक कैलाशी बाई शादी में थी और लोगों से बातचीत कर रही थी। इसके बाद वह अपने दूसरे घर जहां पर मवेशी रहते है वहां पर चली गई थी। अब पुलिस पता लगा रही है कि शादी समारोह से निकलने के बाद क्या बात हुई कि हमलावरों ने उनकी हत्या कर दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









