गर्मी के तेवर हुए तीखे, चिपचिपाहट से लोग परेशान
Jun 16 2020
ग्वालियर। सोमवार को भी सुबह से गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। जैसे जैसे दिन चढ़ता गया वैसे वैसे पारे की चाल भी बढ़ती गई। मौसम में हवा का प्रवाह न होने से चिपचिपी गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया।
बीती शाम अचानक से मौसम ने करबट बदली और आसमान में बादल छा गए । हवाएं चलने से शहर के कुछ हिस्सों में धूप तो कुछ हिस्से में झमाझम बारिश हुई। यह सिलसिला शाम तक चलता रहा। पहले लश्कर क्षेत्र में बारिश हुई फिर शाम को थाटीपुर-मुरार क्षेत्र में। जिसने लोगों को चिपचिपी गर्मी से राहत तो दिलाई पर उमस अभी बरकरार है। बारिश होने से रविवार को तापमान में गिरावट भी हुई। रविवार को अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री की कमी के साथ 38.7 डिसे दर्ज किया गया। जबकि न्यनतम तापमान में 1.2 डिग्री की कमी के साथ 27.5 डिसे दर्ज किया गया। बारिश 1.2 एमएम दर्ज की गई जबकि हवाएं 4 से 6 किमी की र तार से चलीं, वातवरण में नमी 63 प्रतिशत दर्ज की गई। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना। समुद्री हवाएं जमीन पर आते आते कम दबाव का क्षेत्र और भी मजबूत हो गया। जिसके कारण पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश हुई। ऐसा ही मौसम सोमवार को भी रहेगा। जिसके बाद 16, 17 और 18 जून को बारिश न होने से गर्मी बढ़ेगी। लेकिन 19 जून से मानसून पूर्व की बारिश की संभावना बन रही है। उसका कारण है कि बंगाल की खाड़ी में जो कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है उसके पीछे ही मानसून आने की संभावना है। जिससे मानसून पूर्व की बारिश हो सकती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









